​बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला शोरूम में हुंडई की नई SUV ‘बेयॉन’ (BAYON) का भव्य अनावरण

0
c1_20261029_15532124.jpeg


​देहरादून:
बीएम हुंडई (BM Hyundai) मोहबेवाला स्थित शोरूम में हुंडई मोटर इंडिया की नई इंटेलीजेंट यूटिलिटी व्हीकल हुंडई बेयॉन (Hyundai BAYON) की भव्य लॉन्चिंग का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर नई कार का अनावरण किया।
​समारोह के दौरान मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बीएम हुंडई के समस्त ग्राहकों, प्रबंधन एवं कर्मचारियों को इस अत्याधुनिक और नई गाड़ी की लॉन्चिंग पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।
​इस अवसर पर बीएम हुंडई के निदेशक सचिन अजमानी, नम्रता अजमानी, सेल्स जीएम सोहित शर्मा और सेल्स हेड शुभम मेहंदीरत्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
​साथ ही, समारोह में श्री सीताराम भट्ट जी (प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी, देहरादून) तथा श्री गोपाल पुरी जी (प्रतिनिधि, माननीय कैबिनेट मंत्री श्री खजान दास जी एवं पूर्व सदस्य, रेलवे बोर्ड) भी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इनके अलावा शोरूम में कई अन्य गणमान्य व्यक्ति, बीएम हुंडई की टीम एवं ग्राहक उपस्थित रहे।
​हुंडई बेयॉन (Hyundai BAYON) की प्रमुख विशेषताएं:
​कीमत: इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹9,99,900 निर्धारित की गई है।
​एडवांस टेक्नोलॉजी: इसमें भारत की पहली जनरेटिव एआई (Generative AI) वॉइस असिस्टेंट तकनीक, NVIDIA आधारित नेविगेशन और 62.5 सेमी (12.3” + 12.3”) की डुअल कर्व्ड पैनोरमिक डिस्प्ले दी गई है।
​सुरक्षा और सेफ्टी: कार में सुरक्षा के लिए हुंडई स्मार्टसेंस लेवल 2 प्रो ADAS (23 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स) और 5-स्टार सेफ्टी स्टैंडर्ड के साथ मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है।
​दमदार परफॉर्मेंस: इसमें 1.5L MPi पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 6-स्पीड मैनुअल और iVT ट्रांसमिशन विकल्पों में उपलब्ध है।
​बीएम हुंडई की टीम ने सभी अतिथियों एवं ग्राहकों का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि नई हुंडई बेयॉन अपने सेगमेंट में सुरक्षा, तकनीक और आराम का एक बेहतरीन अनुभव प्रदान करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed