देशभर के एनेस्थीसिया विशेषज्ञ करेंगे आधुनिक चिकित्सा तकनीकों पर मंथन, सुभारती अस्पताल में तीन दिवसीय एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘ISACON-UK 2026’ का आगाज कल

0
c1_20261029_16394844.jpeg


देहरादून

चिकित्सा शिक्षा, आधुनिक एनेस्थीसिया तकनीकों और मरीजों की सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. के.के.बी.एम. सुभारती अस्पताल, झाझरा, देहरादून में 15वें राज्य स्तरीय वार्षिक एनेस्थीसिया सम्मेलन ‘आईएसएसीओएन–यूके 2026’ का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। भारतीय एनेस्थीसियोलॉजिस्ट सोसायटी (ISA) की उत्तराखंड राज्य इकाई के तत्वावधान में आयोजित इस सम्मेलन का आयोजन एनेस्थीसियोलॉजी विभाग, गौतम बुद्ध चिकित्सा महाविद्यालय तथा देहरादून सोसायटी ऑफ एनेस्थीसियोलॉजिस्ट (DSA) द्वारा किया जा रहा है।
‘द सीमलेस स्पेक्ट्रम ऑफ एनेस्थीसिया 360° – वाइटैलिटी, विजिलेंस एंड विज़न’ थीम पर आधारित इस सम्मेलन में एनेस्थीसिया के क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक प्रगति, आधुनिक तकनीकों, मरीजों की सुरक्षा और बेहतर उपचार पद्धतियों पर विशेषज्ञ विचार-विमर्श करेंगे।
सम्मेलन के दौरान बाल चिकित्सा एनेस्थीसिया, क्षेत्रीय एनेस्थीसिया, एयरवे मैनेजमेंट, क्रिटिकल केयर, प्रसूति एनेस्थीसिया, दर्द प्रबंधन, रोबोटिक सर्जरी, अल्ट्रासाउंड आधारित तकनीकों तथा एनेस्थीसिया में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर वैज्ञानिक सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न व्यावहारिक कार्यशालाओं के माध्यम से चिकित्सकों को आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
सम्मेलन में देश के विभिन्न चिकित्सा संस्थानों एवं अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सक, एनेस्थीसियोलॉजिस्ट, शिक्षाविद् तथा युवा चिकित्सक सहभागिता करेंगे। वैज्ञानिक चर्चाओं, पैनल डिस्कशन, वाद-विवाद, शोध प्रस्तुतियों और युवा चिकित्सकों के विशेष सत्रों के माध्यम से ज्ञान एवं अनुभवों का आदान-प्रदान किया जाएगा।
इस आयोजन का उद्देश्य एनेस्थीसिया चिकित्सा में नवीनतम वैज्ञानिक उपलब्धियों को बढ़ावा देना, चिकित्सकों के कौशल को विकसित करना तथा सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण मरीज-केंद्रित स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। यह सम्मेलन उत्तराखंड में चिकित्सा शिक्षा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में अकादमिक सहयोग और वैज्ञानिक नवाचार को नई दिशा प्रदान करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed