सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करने वालो को दून पुलिस ने पढ़ाया कानून का पाठ, 3 व्यक्तियो को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून
दिनांक – 26/10/2026 को कोतवाली पटेलनगर पर सूचना प्राप्त हुई की पटेलनगर बाजार क्षेत्र मे दो पक्षों के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के द्वारा एक दूसरे के साथ लड़ाई झगड़ा करते हुए सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग किया जा रहा है।
प्राप्त सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा मौके पर लड़ाई झगड़ा कर रहे व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया, पर उक्त व्यक्ति पुलिस के समझाने पर भी नहीं माने व और अधिक उग्र होकर आपस मे मारपीट पर उतारू हो गये, मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारा झगड़ा कर रहे 03 व्यक्तियों को 170 BNSS में गिरफ्तार किया गया।
*विवरण गिरफ्तार व्यक्ति :-*
1- आसिफ पुत्र मुस्तकीम नासी संस्कृति लोक काँलोनी, लेन नम्बर 05, पटेलनगर, उम्र 34 वर्ष
2- नौशाद पुत्र अब्दुला निवासी संस्कृति लोक काँलोनी, लेन नम्बर 05, कोतवाली पटेलनगर, देहरादून
3- विकुश यादव पुत्र विनय कुमार निवासी मंझोल, जबरदस्तपुर, देवबन्द, सहरानपुर, उ0प्र0, उम्र – 28 वर्ष
